बड़सर: स्थानीय उपमंडल के भोटा अस्पताल को सी.एच.सी का दर्जा मिल गया है इसके साथ ही ब्याड – बडाग्रां वेटनरी डिस्पेंसरी को अपग्रेड कर दिया गया तथा राजकीय हाई स्कूल पैहरवीं को अपग्रेड कर सीनियर सेकेंडरी कर दिया गया।प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं को अमलीजामा पहना दिया है।लंबे अरसे से चली आ रही इन मांगों के पूरा होने पर क्षेत्रवासियों में ख़ुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का आभार व्यक्त किया है।बड़सर उपमंडल की एक मात्र नगर पंचायत भोटा के लोग भोटा अस्पताल का दर्जा बढ़ाने की मांग काफी समय से कर रहे थे।मुख्यमंत्री के बड़सर विधानसभा दौरे के दौरान भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने लोगों की इस मांग को प्राथमिकता से रखा,मुख्यमंत्री ने उसी दौरान भोटा अस्पताल का दर्जा बढ़ाकर सी.एच.सी करने की घोषणा कर दी थी।शनिवार को कैबिनेट बैठक में सरकार ने इस पर मोहर लगा दी।इसके आलावा वेटनरी डिस्पेंसरी ब्याड व बडाग्रां को अपग्रेड कर दिया गया तथा हाई स्कूल पैहरवीं को सीनियर सेकेंडरी स्कूल अपग्रेड कर दिया।वहीँ ब्लॉक चेयरमैन मंजू देवी,उपाध्यक्ष मुकेश बन्याल, जिला परिषद् संजीव कुमार व राजेश कुमार माँगा,जिला परिषद् बिना देवी, मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर,महामंत्री चतर सिंह कौशल व यशवीर पटियाल,पंचायत प्रधान राजेश सहगल, पंचायत प्रधान योगराज शर्मा,पंचायत प्रधान राम रतन,उप प्रधान श्याम लाल,महिला मोर्चा अध्यक्षा कमला बन्याल,नगर परिषद चेयरमैन सपना सोनी और अश्वनी सोनी,चंद्र शेखर वर्मा,विनोद कतना,बल किशन,महिंद्र सिंह,जगत राम,प्रताप सिंह ठाकुर,रीटा,सतीश कुमार,देश राज, रवि,अजमेर सिंह , कैप्टेन कर्म सिंह, रंजीत,सुरेश ठाकुर,विशन दत्त , कश्मीरी लाल ,पूर्व बीसीडी सुरेश कुमार ने मुख्यमंत्री व भाजपा ज़िलाध्यक्ष का आभार प्रकट किया है।भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का कहना है
कैबिनेट बैठक में भोटा अस्पताल को सी.एच.सी का दर्जा मिलने की मंजूरी दी गयी है।इसके अतिरिक्त ब्याड और बडाग्रां में वेटनरी डिस्पेंसरी को अपग्रेड तथा हाई स्कूल पैहरवीं को सीनियर सेकेंडरी करने की स्वीकृति दे दी है।बिझड़ी जनसभा में लोगों की इन मांगो को मैंने मुख्यमंत्री के समक्ष रखा था,मुख्यमंत्री ने इन सभी घोषणाओं को पूरा कर दिया है।इसके लिए मैं क्षेत्र की जनता कि ओर से आभार व्यक्त करता हूँ तथा धन्यवाद् देता हूँ।