भाजपा ज़िलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने एक अनोखी मिसाल पेश की है।उन्होंने नए स्वीकृत हुए आयुर्वेदिक उप स्वास्थ्य केंद्र सुल्हाड़ी का बज़ुर्ग महिला से रिबन कटवाकर सम्मान दिया है।बज़ुर्ग महिला संध्या देवी ने भवन निर्माण को 10 मरले भूमि दान की है।जिससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ भवन निर्माण भी जल्द हो पायेगा।पूर्व विधायक बलदेव शर्मा की इस पहल से स्थानीय लोग खूब तारीफ कर रहे है।गौरतलब है कि भाजपा ज़िलाध्यक्ष बलदेव शर्मा लगातार 3 बार विधायक रहे है तथा क्षेत्र के विकास में उनकी सोच काफी दूरगामी रही है।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिझड़ी जनसभा में सुल्हाडी में आयुर्वेदिक उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की थी।
जिसकी कैबिनेट में स्वीकृति मिलने के बाद मंगलवार को विधिवत रूप में आयुर्वेदिक उप स्वास्थ्य केंद्र सुल्हाडी खुल गया है। संध्या देवी ने अपने पति ज्ञान चंद के नाम से 10 मरले भूमि दान की है।उप स्वास्थ्य केंद्र उद्धघाटन के लिए पहुंचे बलदेव शर्मा ने अचानक ही संध्या देवी को रिबन काटने के लिए आगे बुला लिया।ये सम्मान पाकर संध्या देवी की आँखों में आंसू झलक आये,उन्होंने इस सम्मान के लिए बलदेव शर्मा का तहेदिल से धन्यवाद किया।बलदेव शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री ने हमारी सभी मांगों को पूरा किया है।इसके लिए बड़सर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त करता हूँ।उन्होंने कहा भाजपा ने युवाओं ,महिलाओं व बज़ुर्गों का ध्यान रखा है।युवाओं के लिए खेल सुविधाएँ व आयोजन,बज़ुर्गों के लिए पेंशन सुविधा तथा महिलों के लिए बसों में 50 प्रतिशत किराये में छूट दी है।बलदेव शर्मा ने कहा भूमि दान सबसे बड़ा दान है और क्षेत्र के विकास के लिए भूमि दान करना और भी सर्वोपरि है।स्वास्थ्य विभाग के लिए भूमि दान करने के लिए संध्या देवी का धन्यवाद् करता हूँ।इस अवसर पर कुलहेड़ा बीडीसी उपाध्यक्ष मुकेश बन्याल , जिला परिषद् राजेश कुमार माँगा , पंचायत की प्रधान अंजना कुमारी,उप मंडलीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ जगतार सिंह ,संध्या देवी , बीडीसी कुलहेड़ा राकेश शर्मा, बीडीसी कठियाणा राकेश कुमार, उप प्रधान कठियाणा देव राज़, पूर्व प्रधान कमल देव , पूर्व प्रधान कलौहण सतपाल शर्मा , भाजयुमो महामंत्री कमलेश ढिल्लों , उपाध्यक्ष पंकज ढटवालिया सहित पार्टी के कई वरिष्ठ जन मौजूद रहे।