बड़सर विधानसभा के ढटवाल क्षेत्र को सरकारी आईटीआई मिल गयी है।प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में पारित कर इसकी मोहर लगा दी है।इसके साथ ही कुलहेड़ा पंचायत के सुल्हाडी में आयुर्वेदिक उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा,इसकी पुष्टि भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने की।क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और भाजपा मंडल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा ज़िलाध्यक्ष व पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का आभार प्रकट किया है।गौरतलब है कि 14 मार्च 2022 को भाजपा ज़िलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने बिझड़ी जनसभा मे ढटवाल क्षेत्र के लोगों के लिए सरकारी आईटीआई खोलने की मांग उठायी थी।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकारी आईटीआई सहित कुलहेड़ा के सुल्हाडी में आयुर्वेदिक उप स्वास्थ्य केंद्र,भोटा को सीएचसी का दर्जा,ब्याड व बडाग्रां में पशु औषधालय,लोहारली स्कूल में कॉमर्स की कक्षाएं शुरू करना,कुलहेड़ा व घोड़ धबीरी में +1 और +2 के लिए साइंस की कक्षाएं शुरू करना,पैहरवीं स्कूल को अपग्रेड करने की घोषणाएं की थी जिनको कैबिनेट में पारित किया जा चूका है।28 जुलाई को ढटवाल के बल – बिहाल में सरकरी आईटीआई और कुलहेड़ा के सुल्हाडी में आयुर्वेदिक उप स्वास्थ्य केंद्र को कैबिनेट ने पारित कर दिया है ।
जिसकी क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी। ब्लॉक समिति अध्यक्षा मंजू ढिल्लो, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश बन्याल,भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर,महामंत्री यशवीर पटियाल, चत्तर सिंह कौशल,जिला परिषद संजीव शर्मा,जिला परिषद राजेश मांगा,जिला परिषद वीना शर्मा,बल्ह बिहाल पंचायत उप प्रधान विनोद शर्मा , प्रधान धंगोटा प्रोमिला देवी ,धंगोटा पंचायत उप प्रधान अजय राणा , बूथ अध्यक्ष बल्ह बिहाल जोगिंदर ढटवालिया , परमोद सिंह ठाकुर,मीडिया प्रभारी विकास पटियाल, बिझड़ी बूथ अध्यक्ष होशियार ठाकुर, बलजीत सिंह,ग्राम केंद्र महामंत्री कमल ठाकुर,बूथ अध्यक्ष बिझड़ी बर्फी राम,युवा मोर्चा महामंत्री कमलेश ढिल्लो सहित युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पंकज ढटवालिया ने ढटवाल में आईटीआई और आयुर्वेदिक उप स्वास्थ्य केंद्र की कैबिनेट द्वारा मंज़ूरी मिलने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का आभार जताया है। भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का कहना है कि बिझड़ी जनसभा में मुख्यमंत्री के समक्ष उठायी गयी सभी मांगों को कैबिनेट में पारित कर दिया गया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री का बड़सर की जनता की ओर से धन्यवाद् करता हूँ। उन्होंने कहा भोटा अस्पताल को सीएचसी का दर्जा और ढटवाल में सरकरी आईटीआई खोलने की क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांगे रही है।इनके खुलने से भोटा व ढटवाल क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होगा। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूँ।