आज दिनाक को राजकीय महाविद्यालय बड़सर में कोरोना उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीकाकरण अभियान चलाया गया | जिसमे विद्यार्थियों ने टीकाकरण में बढ़चढ़ कर भाग लिया | टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बड़सर जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश की माधुरी वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ अधिकारी व मनोज कुमार, पुरुष स्वास्थ कार्यकर्ता ने अहम भूमिका निभाई | महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी प्रोफेसर मनदीप शर्मा ने प्राचार्य डॉ अश्वनी कुमार के निर्देशानुसार इस अभियान का संचालन किया | इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के आचार्य डॉ संजय कुमार, डॉ संजय कोंगो, प्रो मनोज कुमार, डॉ अरविंद व अध्यक्ष श्री विनोद कुमार ने सहयोग किया |