हिमाचल प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव काफी रोचक होने की उम्मीद है,जब भी चुनाव आते हैं तो कई नाराज साथियों को फिर से मिलाने की कवायद शुरू हो जाती है! आज हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कांग्रेस पार्टी ने 10 गारंटी का ऐलान कर दिया! आज शिमला में हुई प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट,हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह,कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखू,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री मौजूद रहे!
कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में हर कीमत पर अपनी सरकार बनाना चाहती है, उसी तर्ज पर कई नाराज लोगों को मनाने की कवायद भी तेज हो गई है, इसी कड़ी में बड़सर के पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा को एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी ने निष्कासन से बहाल कर दिया है! पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष से मिलकर उनका धन्यवाद व्यक्त किया है! बड़सर विधानसभा क्षेत्र में अब समीकरण बेहद रोमांचक स्थिति पर पहुंच गए हैं, ऐसा कहना गलत नहीं है! पहले बड़सर विधानसभा क्षेत्र से एक ही प्रत्याशी यानी वर्तमान विधायक इंद्र दत्त लखन पाल ही रेस में थे, अब मनजीत सिंह डोगरा की बहाली के बाद मनजीत सिंह डोगरा भी टिकट की रेस में एक दावेदार तो जरूर बन गए हैँ! मनजीत सिंह डोगरा इससे पहले दो बार बड़सर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं! आपको बता दे मनजीत सिंह डोगरा के पूर्व में कांग्रेस हाईकमान दिल्ली में मधुर संबंध रह चुके हैं! विश्वसनीय सूत्रों की माने तो दिल्ली हाईकमान से हरी झंडी के बाद ही पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा का निष्कासन बहाल हुआ है! मनजीत सिंह डोगरा के निष्कासन के बाद अब बड़सर विधानसभा क्षेत्र में रोमांच और भी बढ़ गया है!