हिमाचल प्रदेश गौ सेवा सदन समिति द्वारा दियोटसिद्ध में तीन दिवसीय गो विज्ञान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसने 9 राज्यों के लगभग 100 प्रतिनिधि सदस्यों ने भाग लिया। प्रतिनिधि सदस्य ने गौ रक्षा के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराई।
गौ रक्षा सेवा सदन समिति के प्रदेश अध्यक्ष रसील सिंह मनकोटिया, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, सेवा शिक्षण संस्थान विद्या सोलन के डॉक्टर राजेश कपूर डॉक्टर बल्लभ मोहन अहलूवालिया डॉ अशोक ने सहित सभी प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर बलदेव शर्मा, न्यासी सुरेश चौधरी, नरेश शर्मा,राजेश सहगल, सतीश कुमार, रतन चंद, मोहन सिंह अशोक कुमार आदि सदस्य उपस्थित रहे।