बड़सर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन शनिवार को गीता पैलेस मैहरे में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी मोर्चा के अध्यक्ष राम रत्न ने की। डॉ सिकंदर कुमार ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों के लिए भाजपा में ही सम्मान है। उन्होंने कहा की आज देश के शीर्ष पद पर आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू विराजमान है। इससे पूर्व रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अनुसूचित जाति से ही संबंधित रहे। मैं आज राज्यसभा का सांसद हूं। ये सब मान सम्मान भाजपा से जुड़ने से ही मिला है।
उन्होंने कहा अनुसूचित जाति के लोगों के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने बहुत सी योजनाएं चलाई है। जबकि कांग्रेस ने सत्तर वर्षों से अनुसूचित जाति के लोगों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया हैं। भाजपा सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर चलती है। अब अनुसूचित जाति के लोगों ने भाजपा का साथ देने का मन बना लिया है। उन्होंने अंबेडकर भवन मैहरे के निर्माण के लिए दस लाख की अतिरिक्त राशि सांसद निधि से देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने कड़साई पंचायत में खेल के मैदान के लिए पांच लाख रुपए देने की भी घोषणा की। इसके साथ ही विधान सभा क्षेत्र में 200 सोलर लाइटें सांसद निधि से लगाने की घोषणा की। भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि पिछले दस वर्षों से विधायक नहीं हूं ।
इसके बावजूद भी क्षेत्र की सेवा के लिए तत्पर रहा हूं। क्षेत्र के विकास में कभी कोई धन की कमी नहीं आने दी। जनसेवा के लिए शिमला से दिल्ली तक आना जाना लगा रहा। क्षेत्र के विकास में योजना स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित राजसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार का मंच से धन्यवाद भी किया। उन्होंने मंच से ही अनुसूचित जाति के लोगों के लिए कराए गए विकास कार्यों को गिनाया।
जिसपर उपस्थित जनसमूह ने तालियां बजाकर अपनी खुशी प्रकट की। इस सम्मेलन में 120 लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा नितिन, जिलाध्यक्ष SC मोर्चा मदन लाल, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा राम रत्न, महामंत्री SC मोर्चा राज कुमार, महामंत्री SC मोर्चा प्रवेश कुमार, सचिव SC मोर्चा गुरदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।