हमीरपुर: बड़सर भाजपा किसान मोर्चा ने राकेश बबली की याद में क्यारा बाग पंचायत के गांव खेड़ी में पौधारोपण किया। किसान मोर्चा ने हरड़, आंबला, बेहड़ा, जामुन , अर्जुन, दरेक, रीठा आदि पौधे लगाए। भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष जगरनाथ बन्याल ने बताया कि कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रहे राकेश बबली को दिल का दौरा पड़ने पर आकस्मिक निधन हो गया था । भाजपा किसान मोर्चा की बड़सर इकाई ने राकेश बबली को याद किया तथा उनके द्वारा जनसेवा के कार्यों को याद किया। इस दौरान किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण भी किया गया
तथाहरड़, आंबला, बेहड़ा, जामुन , अर्जुन, दरेक, रीठा आदि पौधे लगाए। इस अवसर पर जिला परिषद् राजेश कुमार मांगा,उपप्रधान कमलजीत सिंह,किसान मोर्चा अध्यक्ष जगन्नाथ बन्याल,सतीश कुमार,ब्लॉक चैयरमेन मुकेश बांयाल,शशि, विकास शर्मा,वार्ड पंच गुरदेव सिंह सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।