प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के खिलाफ लोगों में रोष है
और कांग्रेस प्रदेश में हो रहे उपचुनावों में चारों सीटों पर भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी को लेकर प्रदेश की जनता के दिलों में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों के खिलाफ जबरदस्त रोष है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार पिछले चार वर्षों में विकास कार्य करवाने में नाकाम रही है, जबकि मुख्यमंत्री विकास के नाम पर चुनाव लडऩे की बात कर रहे हैं, जो कि हैरानी भरी बात है। उन्होंने जानना चाहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले जो अपना दृष्टि पत्र निकाला था, उसके कितने वादे पूरे किए हैं, जबकि अब मात्र एक वर्ष का कार्यकाल बचा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल में किए गए कुछ विकास कार्य बता दें, जो सिर्फ उन्होंने किए हो। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चार वर्षों में विकास कार्य करने में नाकाम रही है और कांग्रेस कार्यकाल के कार्यों का उद्घाटन कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई चरम सीमा पर है और पेट्रोल-डीजल के दाम भी बहुत ज्यादा है। कई व्यक्तियों की नौकरियां चली गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने में असमर्थ रही है और जो नौकरियां दी भी गईं, उनमें भी कई बाहरी लोगों को नौकरियां दी गईं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कृषि कानून लाए हैं जो किसान विरोधी हैं। किसान इसका विरोध कर रहे है
जबकि सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन एपूर्व मंत्री केवल सिंह पठानिया सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।