राष्ट्र प्रेमियों की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब बड़सर,हमीरपुर : आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है।इसी कड़ी में मैहरे बाज़ार में हाथ में तिरंगा लिए राष्ट्र प्रेमियों का जनसैलाब देखने को मिला।
भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा की अगुवाई में युवाओं , महिलों सहित सभी लोगों ने तिरंगा यात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लिया।बाज़ार में व्यापारियों ने अपनी – अपनी दुकानों पर तिरंगा लगाया हुआ था,जिससे पूरा बाजार तिरंगे झंडे से भरा हुआ लग रहा था।हर व्यक्ति भारत की जय और वन्दे मातरम का उद्घोष लगा रहा था।देश भक्ति के नारों से ओत-प्रोत मैहरे बाज़ार राष्ट्रमयी हो गया।इस अवसर पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों में राष्ट्र की शान तिरंगा फहराने की अपील की है।उन्होंने कहा सभी बड़सर वासी 13 से 15 अगस्त तक अपने – अपने घर में तिरंगा लगाएं। स्वतंत्रता सेनानी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश को आज़ाद करवाने में अपनी क़ुरबानी दी है उन्हें मैं नमन करता हूँ।सभी क्षेत्रवासी उनकी याद में इस हर घर अभियान को सफल बनायें।
प्रधानमंत्री के आग्रह पर सारा देश एकजुट होकर इस महोत्सव को धूम – धाम से मनाएं।तभी देश पर जान नौछावर करने वाले शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर , महामंत्री चतर सिंह कौशल व यशवीर सिंह पटियाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व प्रधान राजेश सहगल,प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य माया शर्मा,महिला मोर्चा अध्यक्षा कमला बन्याल,महिला मोर्चा महामंत्री नीलम, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश बन्याल ,जिला परिषद् राजेश कुमार माँगा , भाजयुमो अध्यक्ष व जिला परिषद् संजीव कुमार ,मंडल उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, उपाध्यक्ष नरेश कतना ,जिला उपाध्यक्ष सुभाष बन्याल,प्रधान घंगोट यशपाल ठाकुर,प्रधान कडसाई राम रतन,प्रधान समताना बलजीत,मंडल सचिव संजय बन्याल, बीडीसी सदस्य ,पंचायत प्रधान सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।