हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में कांग्रेस पार्टी द्वारा जन जागरण पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी के तहत सोमवार को हमीरपुर जिला के बडसर विधानसभा क्षेत्र में जन जागरण पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउऊस मैहरे से शुरू हुई इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश कांग्रेश के सह राज्य प्रभारी संजय दत्त, पूर्व विधायक हमीरपुर अनीता वर्मा, भोरंज विधानसभा क्षेत्र के नेता प्रेम कौशल कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा , nsui से रूबल ठाकुर, युवा कांग्रेस से विकास शर्मा , विशाल राणा , कंग्रेस राज्य सचिव कमल पठानिया , नरेश लखनपाल सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने शिरकत की। भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ, जिसमें मंहगाई पर प्रमुखता से कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जमकर नारेबाजी की , पदयात्रा के दौरान युवाओं महिलाओं के अलावा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस पदयात्रा में शिरकत की। विधायक इंद्र दत् लखनप ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि महंगाई के कारण आम आदमी त्रस्त है , पेट्रोल रसोई गैस आम जीवन की वस्तुएं इतनी महंगी हो गई है कि आम जनता को अपनी दिनचर्या चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों सीटों पर हार के बाद भाजपा को करारा झटका लगा है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भारतीय जनता पार्टी सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर कड़े तंज कसे। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के राज्य प्रभारी सुनील दत्त ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी । इस मौके पर डी एस जसवाल, भूूूूपिनदर बनयाल सहित कई बड़सर के नेताओं ने पदयात्रा में शिरकत की।