Bol Chaal News Logo
राजनीति

 कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का खाका तैयार, सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बैठक का इंतजार

By nkanish
AD
Sponsored Content

वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत में संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को अभी तक सरकार में नियुक्तियां नहीं मिलने को लेकर प्रतिभा सिंह का दर्द फिर छलका। 


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि संगठन की नई कार्यकारिणी का खाका तैयार हो चुका है। अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ बैठक करने का इंतजार है। वह जल्द ही दिल्ली जाकर प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात भी करेंगी। कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की जाएंगी। कहा कि शिवरात्रि तक रजनी पाटिल दिल्ली से बाहर हैं। इसके बाद उन्हें शिमला भी बुलाया जाएगा।

वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत में संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को अभी तक सरकार में नियुक्तियां नहीं मिलने को लेकर प्रतिभा सिंह का दर्द फिर छलका। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद से वह कर्मठ कार्यकर्ताओं के लिए सरकार में एडजस्टमेंट मांग रही हैं। उम्मी जताई कि जल्द ही सरकार में संगठन के लोगों को नियुक्तियां मिलेंगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जो सक्रिय लोग सरकार में शामिल नहीं हो सकेंगे, उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेवारियां दी जाएंगी। इस साल के आखिर में पंचायतीराज चुनाव होने हैं। इसमें कांग्रेस के संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। संगठन को मजबूत करने के जरूरत है। 2027 में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भी पार्टी को तैयार करना है। अगर संगठन मजबूत होगा तो ही चुनाव जीते जाते हैं।

संभावित पदाधिकारियों की लिस्ट तैयार
उन्होंने कहा कि पार्टी के कर्मठ व निष्ठावान नेताओं व कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान दिया जाना चाहिए, इसके लिए वह कार्य कर रही है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि संभावित पदाधिकारियों की लिस्ट तैयार कर दी गई है। इसे प्रदेश प्रभारी को सौंपा जाएगा। जल्द ही प्रदेश में कांग्रेस संगठन के सभी पदाधिकारी, जिला व ब्लॉक घोषित कर दिए जाएंगे।

दिल्ली की जनता को वादे पूरे होने का इंतजार
प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में एक महिला नेता के मुख्यमंत्री बनने पर हुए कहा कि कांग्रेस ने भी शीला दीक्षित को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया था। उन्होंने अपने 15 साल के कार्यकाल में दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ विकास कार्य किए। लोग आज भी शीला दीक्षित को याद करते है। वर्तमान में भाजपा की रेखा गुप्त मुख्यमंत्री के तौर पर कितना सफल होती है, यह देखना होगा। भाजपा ने दिल्ली के लोगों से जो वादे किए हैं, उसे वह कब पूरा करती हैं, इसका भी दिल्ली के लोगों को इंतजार रहेगा।

Related Articles
Hamirpur Himachal News: सरकारी विभागों पर बढ़ रहा बिजली बिल का बकाया

Hamirpur Himachal News: सरकारी विभागों पर बढ़ रहा बिजली बिल का बकाया

हमीरपुर, हिमाचल प्रदेशदोस्तों, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक ऐसी खबर आई है, जो थोड़ा परेशान करने वाली है। यहां के सरकारी विभागों पर बिजली बिल का बकाया दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, और इससे Himachal electricity crisis का रूप लेता जा रहा है। आमतौर पर बिजली बोर्ड साधारण लोगों के खिलाफ सख्ती बरतता… Continue reading Hamirpur Himachal News: सरकारी विभागों पर बढ़ रहा बिजली बिल का बकाया

हिंदू रक्षा दल ने रेलवे स्टेशन पर लगी तस्वीर को औरंगजेब समझ कालिख पोती, निकली किसी और की

हिंदू रक्षा दल ने रेलवे स्टेशन पर लगी तस्वीर को औरंगजेब समझ कालिख पोती, निकली किसी और की

गाजियाबाद, Uttar Pradesh newsदोस्तों, Uttar Pradesh के Ghaziabad Railway Station से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। Indian Railway Station की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बनी artwork vandalism को लेकर हंगामा मच गया। 18 अप्रैल 2025 को Hindu Raksha Dal के करीब 20 कार्यकर्ता स्टेशन पहुंचे और… Continue reading हिंदू रक्षा दल ने रेलवे स्टेशन पर लगी तस्वीर को औरंगजेब समझ कालिख पोती, निकली किसी और की

हिमाचल: कर्ज़ में डूबी सरकार ने नेशनल हेराल्ड को दिए ₹2.34 करोड़ के विज्ञापन

हिमाचल: कर्ज़ में डूबी सरकार ने नेशनल हेराल्ड को दिए ₹2.34 करोड़ के विज्ञापन

शिमला, हिमाचल प्रदेश newsदोस्तों, Himachal Pradesh से एक नई सनसनीखेज खबर सामने आई है, जो राज्य की financial crisis और सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े कर रही है। कर्ज के बोझ तले दबी Congress government ने पिछले दो वर्षों में अलग-अलग अखबारों को करीब ₹10.27 crore advertisement के विज्ञापन दिए, जिसमें से चौंकाने वाली… Continue reading हिमाचल: कर्ज़ में डूबी सरकार ने नेशनल हेराल्ड को दिए ₹2.34 करोड़ के विज्ञापन