आशा कार्यकर्ता संघ बिझड़ी ने उपमंडलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, उनकी मांग है की आशा कार्यकर्ता हिमाचल प्रदेश (संबंधित भारतीय मजदूर संघ )3 फरवरी 2022 को स्वस्थ्य मन्त्री के साथ आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई थी,जिसमें उन्होंने आशा फेसलीटेटर के पदों को भरने की माँग को माना था,जो कि आशा कार्यकर्ताओं में से ही शतप्रतिशत रखी जायेंगी।
माननीय मुख्यमन्त्री जी ने भी अपने बजट सत्र में 4 मार्च 2022 को घोषणा की थी, कि हिमाचल प्रदेश मे 437 आशा फैसल्टेटर के पद भरे जायेंगे जो कि आशा कार्यकर्ताओं में से ही होंगे। घोषणा हुए 7 माह का समय बीत जाने पर भी हिमाचल प्रदेश में इन पदों को नहीं भरा गया। हिमाचल प्रदेश की समस्त आशाओं के साथ अनदेखी क्यों कर रही है सरकार ! कई बार इस बारे विभाग को भी लिखित रूप से अवगत, करवाया गया है जिसका अभी तक कोई भी परिणाम नहीं निकला है! अन्यों राज्यों में भी इसके परिणाम निकाल कर नियुक्तियाँ की गई हैं तो हिमाचल सरकार क्यों असमर्थ है। आशा कार्यकर्ता संघ हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमन्त्री से अनुरोध करता है कि आगामी मन्त्रीमण्डल की बैठक में आशा फेसलीटेटर के पदों को भरने की अधिसूचना जारी करने की अनुकम्पा करें। ताकि आशाओं को भी इलाका लाभ मिल सके। वजट सत्र का लाभ अन्य श्रेषियों के कर्मचारियों को मिल चुका है। पुन: विनम्र निवेदन माननीय मुख्यमन्त्री हिमाचल प्रदेश सरकार से की कार्यकर्ताओं से किया हुआ वादा पूर्ण करें! इस मौके पर कांता, किरण, सोनिका, कल्पना, अंजु, अनीता, रीना, प्रोमिला, चंचलो, मीरा, राजिंद्र और सुषमा उपस्थित रहे