शेयर बाजार के दिग्गज निवेशकों में शुमार ‘बिग बुल’ नाम से मशहूर राकेश झुनझुनवाला का रविवार को निधन हो गया। वह पहले से ही कई प्रकार की बीमारियों से पीड़ित थे। रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों के उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह लंबे समय से डायबिटीज और इससे संबंधित किडनी-लिवर की बीमारियों से जूझ रहे थे। कुछ हफ्तों पहले ही उन्हें स्वास्थ्य में गड़बड़ी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद भी उनकी तबीयत खराब ही चल रही थी। राकेश झुनझुनवाला के निधन से पूरा देश स्तब्ध है।
Name | Rakesh Jhunjhunwala |
Born | 5 July 1960 Hyderabad, Andhra Pradesh, India |
Died | 14 August 2022 (aged 62) Mumbai, Maharashtra, India |
Education | CA (Chartered Accountant) |
Profession | Stock Market Investor and Businessman |
Name of wife | Rekha Jhunjhunwala |
Childrens | 3 |
Rakesh Jhunjhunwala Net Worth | Rs, 40,000 crore |
राकेश झुनझुनवाला भारत के सबसे बड़े शेयर बाजार निवेशकों में से एक थे। उन्हें मिडास टच के साथ ‘इंडियन वॉरेन बफे’ या ‘द किंग ऑफ दलाल स्ट्रीट’ माना जाता थे।
उनकी अनुमानित कुल संपत्ति $5.5 बिलियन (जुलाई 2022 तक) थी, जिससे वे भारत के 36वें सबसे धनी व्यक्ति बन गए।[8][9][10] 2022 में, उन्होंने भारत में कम लागत वाली एयरलाइन अकासा एयर की स्थापना की