Bol Chaal News Logo
ऊना

सुक्खू सरकार कुटलैहड़ की हर महिला की 39,600 रुपये की कर्जदार

By Sonam Sharma
सुक्खू सरकार कुटलैहड़ की हर महिला की 39,600 रुपये की कर्जदार

जन आक्रोश रैली में कुटलैहड़ से 500 कार्यकर्ताओं की भागीदारी, महिलाओं की उपस्थिति रही !

बंगाणा (ऊना)। भाजपा की ओर से राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित जन आक्रोश रैली में कुटलैहड़ से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस रैली में कुटलैहड़ से लगभग 500 कार्यकर्ता शामिल हुए, जिसमें महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। भाजपा नेता एवं कुटलैहड़ के पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने इस भागीदारी के लिए कुटलैहड़ के सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह उपस्थिति दर्शाती है कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से नाराज है और भाजपा के नेतृत्व में अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। कांग्रेस सरकार के वादे केवल खोखले साबित हुए हैं और जनता महंगाई, बेरोजगारी तथा अव्यवस्थित प्रशासन से त्रस्त हो चुकी है। इस जन आक्रोश रैली में महिलाओं की विशेष भागीदारी देखी गई, जो यह दर्शाता है कि वे भी राज्य सरकार की नीतियों से असंतुष्ट हैं। महिलाओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे रसोई का बजट बिगड़ गया है। साथ ही महिलाओं के लिए चलाए जाने वाले कल्याणकारी योजनाओं को भी या तो रोक दिया गया है या फिर उनके लाभार्थियों को समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है। भाजपा नेत्री सुषमा ठाकुर संतोष सैनी आदि सैकडों महिलाओं ने कहा कि राज्य सरकार पर कुटलैहड़ की हर महिला का अभी तक 39,600 रुपये का कर्ज है। सुक्खू सरकार ने अपनी गारंटी में महिलाओं को प्रति माह 1500 देने का वादा किया था। 27 माह सुक्खू सरकार को बने हुए हो चुके हैं लेकिन अभी तक कुटलैहड़ में किसी भी महिला को प्रति माह 1500 रुपये नहीं आए हैं।

A dedicated journalist committed to delivering accurate and impactful news.

Author Website
Related Articles
ऊना में बिहार निवासी की बेरहमी से हत्या: तीन आरोपी गिरफ्तार

ऊना में बिहार निवासी की बेरहमी से हत्या: तीन आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बिहार से आए एक युवक की लोहे की रॉड और फावड़े से बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह दर्दनाक वारदात ऊना के हरोली उपमंडल के भदसाली क्षेत्र में घटी । मृतक की पहचान रूपेश कुमार के रूप में हुई… Continue reading ऊना में बिहार निवासी की बेरहमी से हत्या: तीन आरोपी गिरफ्तार

ऊना में सड़क पर अचानक खोली कार की खिड़की, बाइक टकराई – सवार पीजीआई रेफर

ऊना में सड़क पर अचानक खोली कार की खिड़की, बाइक टकराई – सवार पीजीआई रेफर

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में 14 अप्रैल 2025 को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक कार चालक ने सड़क पर अचानक कार की खिड़की खोल दी, जिससे पीछे से आ रही बाइक खिड़की से टकरा गई। टक्कर इतनी… Continue reading ऊना में सड़क पर अचानक खोली कार की खिड़की, बाइक टकराई – सवार पीजीआई रेफर

पंजाब के श्रद्धालु आपस में भिड़े, खूब चले ईंट पत्थर

पंजाब के श्रद्धालु आपस में भिड़े, खूब चले ईंट पत्थर

ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते समूर कलां में बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने जा रहे श्रद्धालु आपस में ही उलझ पड़े। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से खूब ईंट पत्थर बरसाए गए। इससे कुछ श्रद्धालुओं को चोटें भी आई हैं। जानकारी के अनुसार पंजाब से ट्रकों में बैठकर श्रद्धालु बाबा… Continue reading पंजाब के श्रद्धालु आपस में भिड़े, खूब चले ईंट पत्थर