मनाली के सक्षम ने 5 साल की उम्र में रचा इतिहास, तीसरा नेशनल रिकॉर्ड और OMG बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड मुंबई में मनाली के सक्षम का तीसरी बार नाम दर्ज हुआ है। सक्षम की असाधारण उपलब्धि ने सभी को चकित कर दिया है। उन्हें चमत्कार बालक का खिताब दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…


मनाली के सक्षम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड मुंबई में सक्षम का तीसरी बार नाम दर्ज हुआ है। महज पांच वर्ष की उम्र में सक्षम ने 195 देशों के झंडे, उनकी भाषा, मुद्रा और अधिकांश देशों की राजधानी और सभी देशों के नाम की स्पेलिंग सहित याद की है। इतना ही नहीं बच्चे को मानचित्र पर कौन सा देश कहां पर हैं, इस बात की भी पूरी जानकारी है। सक्षम की असाधारण उपलब्धि ने सभी को चकित कर दिया है। उन्हें चमत्कार बालक का खिताब दिया गया है। उनकी प्रतिभा और मेहनत ने उन्हें देश का गौरव बना दिया है। 

सक्षम अपने माता-पिता के साथ मनाली में रहता है। सक्षम के पिता सागर स्वास्थ्य शिक्षक हैं। माता स्नेहा ठाकुर होटलियर हैं। सक्षम यूकेजी कक्षा का छात्र है। उसके माता-पिता इस उपलब्धि के लिए काफी खुश हैं। इसके लिए उन्होंने परमात्मा का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि सक्षम ने 5 महीने की उम्र से ही किताबें पकड़ना शुरू कर दी थीं। 15 महीने की उम्र में तो वो अल्फाबेट सीख चुका था। 3 साल की उम्र में सक्षम को 500 से ज्यादा इंग्लिश के शब्द सीख चुका था। सक्षम एस्ट्रोनॉट बनना चाहता है।


पहला रिकॉर्ड
अल्फाबेट 15 महीने की उम्र में सीखे
सक्षम ने पहले दो नेशनल रिकॉर्ड बनाए हैं। पहला रिकॉर्ड तब बना था, जब बच्चे ने महज 15 महीने की उम्र में अल्फाबेट सीख लिया था। इसके लिए उसे मिरेकल बॉय का टाइटल मिला था।

दूसरा रिकॉर्ड
250 कारों की पूरी जानकारी

दूसरा रिकॉर्ड कार संग्रह का था। तीन साल की उम्र तक सक्षम ने 250 से अधिक कारों के खिलौनों का संग्रह किया। कौन सी कार का मॉडल किस कंपनी का है, इस बात की भी उसे पूरी जानकारी थी। इतना ही नहीं इस बच्चे को पूरे देश के आरटीओ नंबर की भी जानकारी है। 

Advertisement

Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Keep Up to Date with the Most Important News

By pressing the Subscribe button, you confirm that you have read and are agreeing to our Privacy Policy and Terms of Use
Advertisement