![Images 18](https://bolchaal.in/wp-content/uploads/cwv-webp-images/2024/12/images-18.jpeg.webp)
उपभोक्ता फोरम ने ‘फेयर एंड हैंडसम’ क्रीम बनाने वाली इमामी पर ₹15 लाख का जुर्माना लगाया। दिल्ली के निखिल जैन ने 2013 में शिकायत दर्ज कराई थी, आरोप लगाया कि कंपनी का दावा, “3 हफ्तों में गोरा बनें,” भ्रामक है। निखिल ने क्रीम का इस्तेमाल करने के बाद भी कोई असर न होने पर ₹20 लाख हर्जाने की मांग की थी।फोरम ने पाया कि इमामी ने उपभोक्ताओं को गुमराह किया और ₹14.5 लाख उपभोक्ता कल्याण कोष में जमा करने और ₹50,000 हर्जाना निखिल को देने का आदेश दिया। यह फैसला कंपनियों को भ्रामक विज्ञापन से बचने का कड़ा संदेश देता है।