मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कर्नाटक के बेलगांव में होने वाली सीडब्ल्यूसी की बैठक में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कर्नाटक के बेलगांव में होने वाली कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी शाम को दिल्ली गए हैं। वह सुबह कर्नाटक के लिए रवाना होंगे। 26 दिसंबर को होने वाली (सीडब्ल्यूसी) की बैठक काफी अहम मानी जा रही है। बैठक में पार्टी की नई दिशा तय की जानी है। इसके साथ ही 27 दिसंबर को बेलगांव में ही एक रैली होगी। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे।
मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री भी इस रैली में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 28 दिसंबर को वह केंद्र मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। केंद्रीय मंत्रियों से वह हिमाचल से जुड़े मामले उठाएंगे। डीएसटी मुआवजे में कमी, राजस्व घाटा अनुदान और राज्य की ऋण सीमा के मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे।
सीडब्ल्यूसी में हिमाचल कांग्रेस कार्यकारिणी पर हो सकती चर्चा
हिमाचल कांग्रेस युवा चुनाव परिणाम घोषित करने के बाद अब प्रदेश में हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी गठित की जानी है। कांग्रेस की प्रदेश से लेकर जिला और ब्लॉक स्तर की भंग चल रही कार्यकारिणी का पुनर्गठन आगामी जनवरी माह में पूरा कर लिया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि इस मसले पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर सकती हैं। हिमाचल युवा कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष का फॉर्मूला लागू किया जा सकता है।
धर्मशाला। कोतवाली बाजार-खनियारा मुख्य सड़क पर एक ठेकेदार ने रात के अंधेरे में पोकलेन चला…
सलौणी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत ननावां गांव में हुई चोरी की वारदात में…
सुजानपुर में मंदिरों में चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार: पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा…
केसीसी बैंक सलौनी ने करेर पंचायत में आयोजित किया वित्तीय साक्षरता शिविर बड़सर, कांगड़ा: कांगड़ा…
ठियोग विधानसभा क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति में करोड़ों का घोटाला: एफआईआर में…
बैजनाथ (कांगड़ा)। पैराग्लाइडर पायलटों में उड़ानों को लेकर आपसी सहमति न बनने के कारण वीरवार…
This website uses cookies.