उपमंडल अधिकारी नागरिक बड़सर राजेंद्र गौतम ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि बड़सर नगर पंचायत में चार पंचायतों के 14 राजस्व गांवों को शामिल किया जाएगा। नगर पंचायत का कुल क्षेत्रफल लगभग 7559 कनाल है जिसमें राजस्व गांव बड़सर से लेकर बणी व इसके साथ लगते 12 अन्य राजस्व गांव शामिल हैं।उपमंडल अधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत में कुल चार पंचायतों ,बड़सर, बलियाह,भकरेडीं, व बणी को शामिल किया गया है। इनमें से ग्राम पंचायत बड़सर और बलियाह का एक-एक राजस्व गांव, भकरेडीं पंचायत के चार राजस्व गांव व बणी पंचायत के सभी आठ गांवों को शामिल कर बड़सर नगर पंचायत का गठन किया जाएगा। इस तरह बड़सर नगर पंचायत में 14 गांवों को शामिल किया गया है, जिसमें कुल 1616 परिवार शामिल होंगे, जिनकी कुल जनसंख्या लगभग 7500 के करीव होगी व इस नगर पंचायत के 9 वार्ड बनाने प्रस्तावित है।यह स्पष्ट नजर आता है कि बड़सर उप मंडल कार्यालय का क्षेत्र बड़ी तीव्र गति से शहरी क्षेत्र में तब्दील हो रहा है।
![IMG 20241206 WA0011](https://bolchaal.in/wp-content/uploads/cwv-webp-images/2024/12/IMG-20241206-WA0011.jpg.webp)
बड़सर से बणी तक के क्षेत्र का शहरीकरण होने के कारण आने वाली बहुत सारी समस्याओं के निवारण हेतु नगर पंचायत का बनना /गठन नितांत आवश्यक है। नगर पंचायत के निर्माण हेतु स्थानीय प्रशासन लगातार कई वर्षों से निरंतर कोशिश कर रहा था। स्थानीय जनता के अनुरोध पर माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद संभालने के तुरंत बाद घोषणा की थी कि बड़सर उप मंडल मुख्यालय के शहरीकरण के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं के निवारण के लिए नगर लोगों के आग्रह पर पंचायत बनाई जाएगी। अतः इस मांग को पूरा करने के लिए अमलीजामा पहना दिया गया है।उपमंडल अधिकारी राजेंद्र गौतम ने कहा कि नगर पंचायत बनने पर क्षेत्र में कूड़ा निष्पादन, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, पार्क निर्माण, बाहनों के लिए पार्किंग, पक्के रास्ते और गलियों के निर्माण नगर पंचायत बनने के बाद संभव हो सकेंगे। इसके अतिरिक्त नगर पंचायत के विकास के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर विशेष अनुदान राशि नगर पंचायत के क्षेत्र में विकास के लिये जारी की जाती है।उप मंडल अधिकारी, नागरिक, बड़सर राजेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि बड़सर नगर पंचायत का निर्माण निश्चित रूप से बड़सर क्षेत्र के विकास में नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का प्रपोजल तैयार करने में राजस्व विभाग हूं। भू व्यवस्था विभाग और पंचायती राज विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
![IMG 20241206 WA0011](https://bolchaal.in/wp-content/uploads/cwv-webp-images/2024/12/IMG-20241206-WA0011.jpg.webp)
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नगर पंचायत के गठन के लिए विभिन्न पंचायतों और लोगों से प्राप्त आपत्तियों को सरकार को आगामी कार्यवाही हेतु भेज दिया गया है व विभिन्न आपत्तियों का निवारण भी किया जाएगा।उन्होंने बताया कि नगर पंचायत बड़सर में चार पंचायतों के कुल 14 गांव शामिल होंगे। ग्राम पंचायत बड़सर का राजस्व गांव बड़सर, ग्राम पंचायत बलियाह का राजस्व गांव घुमारवीं, ग्राम पंचायत भकरेड़ी का राजस्व गांव भकरेडीं, कौबहा, जठुंडा खास व वगी व ग्राम पंचायत बणी के राजस्व गांव बणी खास, सेरी, कुठेडा, कारवीं,चमयोला,तुखाणी, मंगरोली व ठाणा शामिल है।