बड़सर विधानसभा क्षेत्र के दो भाजपा मंडल अध्यक्षों का चुनाव होना था। बड़सर भाजपा मंडल का चुनाव लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह बड़सर में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अधिकारी एडवोकेट अभिषेक पाधा व विधायक इंद्र दत्त लखनपाल वह अन्य मंडल पदाधिकारीयों की अध्यक्षता में सर्व समिति से हुआ ।
बड़सर भाजपा मंडल के बड़सर मंडल के अध्यक्ष पद पर संजीव शर्मा उसनाड कलां के पंचायत प्रधान को चुना गया। संजीव शर्मा ने एम एसी व वी एड तक पढ़ाई की है। इस समय उसनाड़ कलां के प्रधान हैं। वह पूर्व में विश्वविद्यालय के नेता, भाजपा किसान सेल के नेता रह चुके है। संजीव शर्मा एक झुजारू युवा भाजपा नेता है। यह चुनाव पार्टी कार्यकर्ताओं के पूरे होश जोश और शांति के वातावरण में हुआ। उधर आज ही डटवाल भाजपा मंडल का चुनाव लोक निर्माण विभाग बिजड़ी के प्रांगण में चुनाव प्रभारी बगा व बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, कमल नयन, संजीव कुमार की अध्यक्षता में करना था।
इस भाजपा अध्यक्ष पद के चार दावेदारों में से एक को चुनना था, जिसमें यशवीर पटियाल, दलजीत सिंह राणा, विकास पटियाल व श्याम डटवलिया ने अपनी अपनी दावेदारी ठोकी। लेकिन चुनाव अधिकारी व विधायक इनमें से किसी को भी सर्वसम्मती से डटवाल भाजपा का ब्लॉक अध्यक्ष चुनने में असमर्थ रहे। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया और किसी एक नाम पर सर्वसम्मति नहीं बन पाई अतः इस कारण चुनाव अधिकारी बग्गा ने भाजपा के उच्च नेतृत्व पर इस मंडल का अध्यक्ष चुनने का जुम्मा छोड़ दिया। अब डटवाल भाजपा मंडल के अध्यक्ष पद पर कौन विराजमान होगा यह फैसला भारतीय जनता पार्टी का उच्च नेतृत्व करेगा।
धर्मशाला। कोतवाली बाजार-खनियारा मुख्य सड़क पर एक ठेकेदार ने रात के अंधेरे में पोकलेन चला…
सलौणी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत ननावां गांव में हुई चोरी की वारदात में…
सुजानपुर में मंदिरों में चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार: पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा…
केसीसी बैंक सलौनी ने करेर पंचायत में आयोजित किया वित्तीय साक्षरता शिविर बड़सर, कांगड़ा: कांगड़ा…
ठियोग विधानसभा क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति में करोड़ों का घोटाला: एफआईआर में…
बैजनाथ (कांगड़ा)। पैराग्लाइडर पायलटों में उड़ानों को लेकर आपसी सहमति न बनने के कारण वीरवार…
This website uses cookies.