बड़सर और डटवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव

बड़सर विधानसभा क्षेत्र के दो भाजपा मंडल अध्यक्षों का चुनाव होना था। बड़सर भाजपा मंडल का चुनाव लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह बड़सर में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अधिकारी एडवोकेट अभिषेक पाधा व विधायक इंद्र दत्त लखनपाल वह अन्य मंडल पदाधिकारीयों की अध्यक्षता में सर्व समिति से हुआ ।

बड़सर भाजपा मंडल के बड़सर मंडल के अध्यक्ष पद पर संजीव शर्मा उसनाड कलां के पंचायत प्रधान को चुना गया। संजीव शर्मा ने एम एसी व वी एड तक पढ़ाई की है। इस समय उसनाड़ कलां के प्रधान हैं। वह पूर्व में विश्वविद्यालय के नेता, भाजपा किसान सेल के नेता रह चुके है। संजीव शर्मा एक झुजारू युवा भाजपा नेता है। यह चुनाव पार्टी कार्यकर्ताओं के पूरे होश जोश और शांति के वातावरण में हुआ। उधर आज ही डटवाल भाजपा मंडल का चुनाव लोक निर्माण विभाग बिजड़ी के प्रांगण में चुनाव प्रभारी बगा व बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, कमल नयन, संजीव कुमार की अध्यक्षता में करना था।

Advertisement

इस भाजपा अध्यक्ष पद के चार दावेदारों में से एक को चुनना था, जिसमें यशवीर पटियाल, दलजीत सिंह राणा, विकास पटियाल व श्याम डटवलिया ने अपनी अपनी दावेदारी ठोकी। लेकिन चुनाव अधिकारी व विधायक इनमें से किसी को भी सर्वसम्मती से डटवाल भाजपा का ब्लॉक अध्यक्ष चुनने में असमर्थ रहे‌। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया और किसी एक नाम पर सर्वसम्मति नहीं बन पाई अतः इस कारण चुनाव अधिकारी बग्गा ने भाजपा के उच्च नेतृत्व पर इस मंडल का अध्यक्ष चुनने का जुम्मा छोड़ दिया। अब डटवाल भाजपा मंडल के अध्यक्ष पद पर कौन विराजमान होगा यह फैसला भारतीय जनता पार्टी का उच्च नेतृत्व करेगा।

Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Keep Up to Date with the Most Important News

By pressing the Subscribe button, you confirm that you have read and are agreeing to our Privacy Policy and Terms of Use
Advertisement