![Martyr Akshay Kapoor 9c46e0183d1505ee9679c45b6afbd9a3](https://bolchaal.in/wp-content/uploads/cwv-webp-images/2024/12/martyr-akshay-kapoor_9c46e0183d1505ee9679c45b6afbd9a3.jpeg.webp)
धर्मशाला की ग्राम पंचायत बाघनी के जवान अक्षय कपूर की पार्थिव देह सोमवार सुबह उनके पैतृक गांव पहुंची। अक्षय का निधन अरुणाचल प्रदेश में हृदयाघात से हुआ था। गांव पहुंचते ही भारत माता की जय और अक्षय कपूर अमर रहे के नारों से क्षेत्र गूंज उठा।
पत्नी ने दुल्हन के लिबास में अपने पति को विदाई दी, जबकि बड़े भाई ने मुखाग्नि दी। मां ने अपने बेटे की पार्थिव देह पर नोटों का हार चढ़ाया। क्षेत्रीय विधायक, पूर्व विधायक, कांग्रेस नेता और जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
29 वर्षीय अक्षय की शादी दो माह पहले ही हुई थी। उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया।