Follow

Keep Up to Date with the Most Important News

By pressing the Subscribe button, you confirm that you have read and are agreeing to our Privacy Policy and Terms of Use
Buy Now
FacebookTwitterInstagramYoutube

Himachal: सीएम सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को नवाजा, बोले- स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाएंगे

Cm Sukhvinder Sukhu 5303b864bbdef6ab9d3fbe1e67eb26acCm Sukhvinder Sukhu 5303b864bbdef6ab9d3fbe1e67eb26ac

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को एक भव्य समारोह में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता 21 खिलाड़ियों को 14.77 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की।


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को एक भव्य समारोह में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता 21 खिलाड़ियों को 14.77 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की। उन्होंने जिला ऊना से संबंध रखने वाले निषाद कुमार को 7.80 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। निषाद ने टोक्यो पैरालंपिक 2022 में रजत पदक, पेरिस पैरालंपिक 2024 में रजत पदक, पैरा एशियन गेम्स चीन-2023 में स्वर्ण पदक तथा वर्ल्ड गेम्स पुर्तगाल 2022 में रजत पदक हासिल किया था। मुख्यमंत्री ने मंडी जिले से संबंध रखने वाले अजय कुमार को 2.50 करोड़ रुपये की नकद राशि प्रदान की। अजय कुमार ने पैरा एशियन गेम्स चीन 2023 में रजत पदक जीता था। सीएम ने सिरमौर जिला की कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी को 33.32 लाख रुपये प्रदान किए। रितु नेगी ने एशियन गेम्स चीन 2023 में भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान होते हुए स्वर्ण पदक जीता था। रितु नेगी ने एशियन गेम्स जकार्ता 2018 में भी रजत पदक जीता था।

उन्होंने सिरमौर जिले की कबड्डी खिलाड़ी कुमारी पुष्पा को भी 33.32 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। कुमारी पुष्पा एशियन गेम्स चीन 2023 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा थीं। सिरमौर जिला की कबड्डी खिलाड़ी कुमारी सुषमा शर्मा को भी इसी प्रतिस्पर्धा के लिए 33.32 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। बिलासपुर जिला की कबड्डी खिलाड़ी कुमारी निधि शर्मा को भी इसी प्रतिस्पर्धा के लिए 33.32 लाख रुपये प्रदान किए गए। सोलन जिला की कबड्डी खिलाड़ी कुमारी ज्योति को भी 33.32 लाख रुपये प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने एशियन गेम्स 2023 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे ऊना जिला के कबड्डी खिलाड़ी विशाल भारद्वाज को 33.32 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। उन्होंने शिमला जिला की फेंसिंग खिलाड़ी ज्योतिका दत्ता को एशियन गेम्स चीन 2023 और एशियन गेम्स 2018 जकार्ता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 3 लाख रुपये प्रदान किए। उन्होंने बिलासपुर जिला की हैंडबाल खिलाड़ी कुमारी दीक्षा, कुमारी शालिनी ठाकुर, कुमारी प्रियंका ठाकुर, कुमारी निधि शर्मा, सोलन जिला की कुमारी मिताली शर्मा, कुमारी भावना और कुमारी मेनका को एशियन गेम्स 2023 में हैंडबाल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 3-3 लाख रुपये प्रदान किए।


उन्होंने मंडी जिले से संबंध रखने वाली कुमारी अंजलि देवी को पैरा एशियन गेम्स 2023 में बोशिया पैरा खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। उन्होंने जिला शिमला की क्रिकेट खिलाड़ी कुमारी रेणुका सिंह ठाकुर को राष्ट्रमंडल खेलों 2022 बर्मिंघम (इंग्लैंड) में रजत पदक हासिल करने के लिए 13.32 लाख रुपये प्रदान किए। हमीरपुर जिले के विकास ठाकुर को राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भारोत्तोलन एकल स्पर्धा में रजत पदक जीतने के लिए 2 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने मंडी जिले के आशीष कुमार को राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में बॉक्सिंग प्रतिस्पर्धा में प्रतिनिधित्व करने के लिए पांच लाख रुपये तथा हमीरपुर जिले के विजय कुमार ओलंपियन (शूटिंग खिलाड़ी) को भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पदमश्री अजय ठाकुर तथा खेल जगत से जुड़ी हस्तियों को भी सम्मानित किया।
प्रदेश की संपदा को लुटा दिया गया: सीएम
समारोह के दाैरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार बनी तो प्रदेश का खजाना खाली था, पूर्व सरकार ने प्रदेश की संपदा को लुटा दिया गया था। हमारी सरकार ने कहा कि इस व्यवस्था से विभाग चलने वाले नहीं हैं और हमने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन कर आत्मनिर्भर बनाएंगे। आज जो खिलाड़ियों को सम्मान मिल रहा है वह उस आत्मनिर्भर हिमाचल प्रदेश की कल्पना है जो हम बार-बार कहते हैं कि 2027 तक प्रदेश आत्मनिर्भर होगा और हिंदुस्तान का सबसे समृद्ध राज्य बनेगा। सीएम ने कहा कि हमने खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि को आठ गुना बढ़ा दिया और आज जब वह देश का नाम विदेश में जाकर रोशन करते हैं तो उससे प्रदेश का नाम भी रोशन होता है । इन सभी खिलाड़ियों को हमारी सरकार सलाम करती है। सीएम ने कहा कि इस बार के दूसरे साल के बजट में हमने स्कूल गेम्स की भी डाइट मनी बढ़ाई, कॉलेज गेम्स के साथ नेशनल खेलने वाले खिलाड़ियों की डाइट मनी भी बढ़ाई।

Advertisement

हर विधानसभा में इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे
सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे। इसमें अंतरराष्ट्रीय मानकों का शूटिंग रेंज, स्वीमिंग पूल, बॉक्सिंग, कुश्ती, लॉन टेनिस कोर्ट बना रहे हैं और पूरे 68 विधानसभा में इसका निर्माण कार्य अगले वर्ष शुरू करने जा रहे हैं। साथ ही एक खेल परिसर पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च करने जा रहे हैं। जहां पानी होगा, वहां स्विमिंग पूल की व्यवस्था की जाएगी। इंडोर अंतरराष्ट्रीय मानकों के स्टेडियम बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं, अक्तूबर 2025 में बनकर तैयार हो जाएगा। 20 महीने के भीतर यह स्टेडियम बनकर तैयार हुआ है। सीएम ने कहा कि हमारी हालत भी ठीक है, प्रदेश में आर्थिक समृद्धि भी है लेकिन प्रदेश की संपदा को लूटने नहीं दिया जाएगा। कहा कि हम सत्ता में कोई सत्ता सुख के लिए नहीं आए हैं, हम व्यवस्था परिवर्तन करने के लिए आए हैं। हम ऐसे फैसले ले रहे हैं जो समाज के आम लोगों तक पहुंचे। आर्थिक चुनौती का सामने हमने युद्ध स्तर पर किया, राजनीतिक चुनौतियां को पार किया।

Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Submit Comment

Keep Up to Date with the Most Important News

By pressing the Subscribe button, you confirm that you have read and are agreeing to our Privacy Policy and Terms of Use
Advertisement