बड़सर उपमंडल की ब्लयाह पंचायत में अगले वर्ष जनवरी में शुरू होंगे लाखों रूपये के विकासत्मक कार्य! विकासत्मक कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान वीरू जसवाल ने बताया की मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान हमने पंचायत के विकासत्मक कार्यों के लिए मुख्यमंत्री से 25 लाख की मांग की थी, इस मांग को मानते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने पंचायत के कार्यों के लिए 25 लाख रूपये की स्वीकृति की है, जिसके लिए हम मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हैँ! इसकी जानकारी हमें उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर द्वारा दी गयी है! वहीं इस पैसे से पंचायत में 3 श्मशान घाटों का कार्य करवाया जायेगा, और एक पक्का रास्ता और सड़क का निर्माण कार्य किया जायेगा! इसमें बिरस्वी गाँव के लिए सड़क और बरौली गांव के लिए पक्के रास्ते का निर्माण किया जायेगा!
Add a comment